वीआर स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
जनवक्ता ब्यूरो,बद्दी
शिक्षा, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा को समग्र विकास का पर्याय बनाने के लिए हमें अपनी शिक्षा पद्धति में संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों का समावेश करना होगा। सुरेश भारद्वाज गुरुवार को औद्योगिक नगर बददी स्थित स्थित वीआर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह छात्र को न केवल ज्ञानवान अपितु संस्कारवान भी बनाए। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति छात्रों को अपने परिवेश की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को आत्मसात करने पर बल देती है। पराधीनता के लंबे समय ने जहां हमारी शिक्षा पद्धति को नष्ट किया वहीं भारतीय संस्कृति और मूल्यों का क्षरण भी किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय में लॉर्ड मेकाले द्वारा स्थापित शिक्षा पद्धति ने ऐसे लिपिकों को जन्म दिया जो तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य के हितों का संवर्धन करने के लिए ही शिक्षित किए गए थे। उन्होंने कहा कि पराधीनता की इस शिक्षा प्रणाली को हमें अपनी संस्कृति की प्रणाली से बदलना होगा। मु य संरक्षक आरडी शर्मा ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास बारे शिक्षा मंत्री को अवगत कराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंशी भनोट ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों का विस्तार से व्यौरा दिया। वीआर स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इनको किया सम्मानित-
पूरे वर्ष अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में दसवीं कक्षा के अमन शर्मा, उर्मिल व नैंसी, 12वीं कक्षा के गौतम कुंडलस, इशिता गर्ग, प्रीती ठाकुर, प्रिया गर्ग, हितिका ठाकुर व रौणक ईमाम शामिल थे। प्रेरणा मैहता व ओजस सक्सेना को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल पुरुस्कार देकर नवाजा गया।
ये रहे उपस्थित –
इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, एसडी शर्मा, प्रदेश सदस्य बीजेपी डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर, नगर परिषद बददी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, पार्षद संदीप सचदेवा, डॉ. मधु कौशिक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पूनम सूद, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा भागचंद चौहान, तहसीलदार नालागढ़ केशव राम, संरक्षक आर.डी शर्मा, विकास इंदीवर, व्यापार मंडल प्रधान जसवंत राय, अंजूमन, प्रदीप धर्मपुरी, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. वीपी शर्मा, प्रधानाचार्य अंशी भनोट पट्टा, जूनियर विंग प्रधानाचार्य जसभिन्द्र कौर, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, अभिभावक तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

