विधायक ने कहा बेहतर कार्य कर रही बीडीटीएस
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने आज बाबा कल्याण दास गौ सदन धार टटोह के लिए टाटा मोटरस व बी.डी.टी.एस. बरमाणा के सौजन्य से एक टाटा मैजिक वाहन भेंट किया ताकि गऊ सदन के पशुओं के लिए चारा लाने में सुविधा हो सके तथा बीमार पशुओं को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पशु चिकित्साल्य में लाने व ले जाने की सुिवधा मिल सके। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा पशुओं के लिए सभी जिलों में सेन्चुरी बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि उसमें बेसहारा पशुओं को रखा जा सके। जिससे इन बेसहारा पशुओं को उचित स्थान मिलेगा साथ ही किसानों को भी इन बेसहारा पशुओं से निजात मिलेगी।इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने बाबा कल्याण दास गौ सदन धार टटोह में एक हैंड पम्प लगाने व सम्पर्क सडक की मुरम्मत करवाने की घोषणा की।इस अवसर पर बी.डी.टी.एस. के प्रधान जीत राम , महामंत्री हंस राज ठाकुर, मण्डल भाजपा प्रवक्ता आशीष , टाटा मोटर के प्रबन्धक मनोज कुमार, ए.सी.सी. बरमाणा के प्रबन्धक श्रीवास्तव सहित बी.डी.टी.एस. बरमाणा के सदस्यों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

