• Wed. Feb 4th, 2026

राम लाल ठाकुर ने कांग्रेस की तीन राज्यों में जीत पर खुशी जताई

Byjanadmin

Dec 12, 2018


धर्मशाला में विधानसभा में जाने से पहले प्रसनता व्यक्त करते कांग्रेस विधायक

जनवक्ता ब्यूरो धर्मशाला
पूर्व मंत्री व विधायक श्री नैना देवी जी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम लाल ठाकुर ने कांग्रेस की तीन राज्यों में जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब दूध का दूध पानी का पानी का पानी साफ हो चुका है। आज धर्मशाला में प्रदेश सरकार के विधानसभा सत्र में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों के दिन अब थम गए है और आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी को करारी मात मिलेगी। राम लाल ठाकुर ने इस दौरान हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सांसद भी कभी क्रिकेट के नाम पर जुमलेबाजियाँ घड़ते रहे, तो कभी खेल कुम्भों के नाम पर जनता को बरगलाते रहे तो कभी अपने नाम के आगे लेफ्टिनेंट लगा कर फौजियों को दिवास्वप्न दिखाते रहे। सांसद महोदय यह भी भूल गए की जिन कामों के लिए लोंगो ने इनको जिताया था वह काम तो इन्होंने भुला ही दिए हैं। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद और विधायक केवल डस्ट बिनों पर अपना नाम लिखवा कर मोदी जी के स्वच्छ भारत का नाम अलापते रहते हैं जिसका जनाब अभी देश के तीन बड़े राज्यों की जनता ने दे दिया है। अब तो ठीक इस तरह का जबाब इन जुमलेबाजों को मई 2019 के आमचुनावों में भी मिलना तय हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *