• Thu. May 7th, 2026

राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री : डा. बीरू राम किशोर

Byjanadmin

Dec 13, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक डा. बीरू राम किशोर ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश , छत्तीस गढ़ व राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने राहुल गांधी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने यहां पर जारी बयान में पूर्व विधायक डा. बीरू राम किशोर, झंडूता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यालय सचिव गुरदास सुमन, ब्लाक महासचिव रणवीर सिंह चंदेल, प्रेम लाल नडडा, सर्वजीत ङ्क्षसंह, कैप्टन कृष्णु राम, केडी गौतम, प्रदेश युंका सचिव सुधीर कुमार सुमन , सुख राज, किशोरी लाल, सतीश चंदेल, व मधु चंदेल ने कहा कि इन राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों के परिणाम आने वाले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *