• Thu. May 7th, 2026

डंगार से कल्लर सड़क अपग्रेडेशन के कार्य के चलते 15 दिसम्बर से 5 जनवरी तक बंद रहेगी

Byjanadmin

Dec 13, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
अतिरिक्ति जिला दण्डाधिकारी श्रवण मांटा ने आदेश जारी किए है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डंगार से कल्लर सड़क मार्ग के अपगे्रडेशन के कार्य के चलते 15 दिसम्बर से 5 जनवरी तक सड़क मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा ताकि कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने बताया जो भी वाहन हमीरपुर की तरफ से आएं वे निहारी-कोटलू-छत-करलोटी सड़क का उपयोग करें। ढलोह मोहडा से हमीरपुर, घुमारवीं, बिलासपुर आदि जाने के लिए जुनाला-करलोटी-छत-कोटलू सड़क एवं मोहडा-कपाहडा-मछवाण सड़क का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *