• Wed. Feb 4th, 2026

पांच राज्यों में जनता का आक्रोश बाहर निकला: कैप्टन बालक राम

Byjanadmin

Dec 13, 2018

लोगों ने दिया है लोकसभा के 2019 में हो रहे चुनावों के लिए संदेश

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक् पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, रिटायर्ड कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा है कि पांच राज्यों में जनता का आक्रोश बाहर निकला है और लोगों ने लोकसभा के 2019 में हो रहे चुनावों के लिए संदेश दिया है। वह बिलासपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है जो बड़ी बड़ी छलांगें लगाते हैं भाषणों में पकौड़े पकवाते हैं उनके लिए जनता व् आम आदमी ने अपना संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि चाहे नोट बंदी हो, चाहे 15 लाख खातों में आने की बात हो, चाहे युवाओं के रोजगार के बात हो, चाहे जीरो बैलेंस के खाते हैं किसानों की खुदकुशी हो, भ्रष्टाचार हो, रेप मर्डर हो, लचीला कानून , कश्मीर में आतंकी हमले पत्थर बाज, सैनिकों का अपमान जैसा व्यवहार हो, वन रैंक वन पेंशन हो, झूठी घोषणाएं करना, घोषणाओं पर जोर,काम अधर में लटकाना, झूठे वादे करना , राफेल के ऊपर सवालिया निशान, सी बी आई के बड़े पद रातों रात बदली करना, विदेशी दौरों का जोर, अपने आपको ये कहना कि 2050 तक पक्के बैठ गए, कोई हिला नहीं सकता, ओवर कॉन्फिडेंस, ये सब जनता ने देखा और सुना है, अब धरातल में सच सामने है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फारवॉर्ड ब्लॉक् पार्टी अपने कैंडिडेट तैयार कर रही है और 2019 में अपने चारों लोक सभा सीटों पर उतारने की तैयारी में जोर शोर से लगी है काफी लोग आगे आ रहे हैं लेकिन साफ छवि के लोंगों को टिकट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *