
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
विधानसभा के शीतकालीन शत्र में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक राम लाल ठाकुर ने कई तारांकित प्रश्न पूछे जिसमे इन्होंने मुख्यतः बिलासपुर में बन रहे वॉर मेमोरियल व स्वाहन-कटिर्ड- पंगवाना मुख्य थे। स्वाहन -कटिर्ड-पंगवाना सड़क जिसका संख्या नम्बर 948 था। जिसमें उन्होंने स्वाहन – कटिर्ड- पंगवना सड़क का कार्य कब आरम्भ किया गया और इसके लिए वितीय अनुमोदन और प्रशासनिक स्वीकृति कब प्रदान की गई और कितना कार्य हो चुका है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह सत्य है कि कटिर्ड गांव सड़क से नहीं जोड़ा गया, जबकि यह सड़क कटिर्ड गांव से होकर जानी थी, तो इस सड़क का सर्वे क्यों बदला गया और साथ मे पूछा कि इस सड़क का निर्माण बिना वन विभाग की मंजूरी के गया और अनियमिताओं के बावजूद भी ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि इस अनियमितता को देखते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कोई कार्यवाही की गई या नहीं। लेकिन विधानसभा सत्र में कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिल पाया इस पर न तो संबंधित विभाग और न ही प्रदेश सरकार ने दोषी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरी सड़क पर बरती अनियमित्ताओं की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
