• Wed. Feb 4th, 2026

खनन माफिया ने छलनी कर दिया बाल्द नदी का सीना,

Byjanadmin

Dec 13, 2018

सभी विभाग कार्रवाही करने में रहे हैं नाकाम

जनवक्ता ब्यूरो बद्दी
दून विस के बददी में खनन माफिया के हौसले इतने बुलन्द है कि एस.पी कार्यालय से महज सौ मीटर दूर सनसीटी रोड पर बालद नदी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन बेखौफ जारी है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि ऐसा नहीं है कि पुलिस अथवा खनन विभाग को अवैध खनन बारे जानकारी नहीं है। फिर भी पता नहीं क्यूं अवैध खनन करने वालों पर विभाग शिकंजा कसने में नाकाम सिद्व हो रहा है। पूरी पूरी रात जेसीबी द्वारा खोदाई करके हजारों टन रेत बजरी माफियों द्वारा काला कारेबार करके सोना बनाकर बेचा जा रहा है। इससे जहां एक ओर लाखों रूपये के राजस्व की चोरी की जा रही है वहीं दूसरी ओर नदी में अवैध कटान करके साथ लगती सरकारी जमीन को भी खतरा पैदा हो गया है। सनसीटी कालोनी के निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता किशोर ठाकुर ने बताया कि रात भर बडी बडी फाचूर्रनर गाडियों का यहां आना जाना लगा रहता है तथा एक एक गाडी में तीन से चार युवा होते हैं। और वह कहते हैं कि यहां सभी को महीना जाता है चाहे वह कोई भी संबधित अधिकारी व एजेंसी हो। सभी को हर महीने की कमाई में से मोटी रकम देनी पडती है इसीलिए तो वह हाथ डालने से कतराते हैं। और यदि कभी कभार जनता के आवेश के आगे किसी का चालान भी करना पडे तो मामूली जुर्माना करके छोड देते हैं। यहां रात भर रेता बजरी से भरकर बडे बडे ट्रक और ट्राले दूसरे पडोसी राज्यों को सप्लाई किये जाते है। रात भर जेसीबी की गडगडाहट तथा ट्रकों के शोर से नींद नहीं आती है। बच्चों की वार्षिक पढ़ाई व परीक्षाएं सिर पर है और जब रात रात भर बच्चे सो नहीं पायेंगे तो कैसे पढाई कर पायेंगे। गौरतलब है कि इसी तरह अवैध कटान के चलते 13 जूलाई को तेज बरसात के कारण सनसिटि रोड पूरी तरह बालद नदी में बह गया था। जहां बीबीएनडीए द्वारा करोडों रूपये खर्च करके मार्डन रोड का निर्माण किया गया था वही रोड तेज बरसात की भेंट ऐसा चढा कि अभी तक इसका निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है और देखने में आता है कि आने वाले कई वर्षों तक शायद ही इस सडक का निर्माण हो सके। इसलिए यदि सरकार अवैध कटान तथा अवैध खनन करने वालों पर अब भी गंभीर नहीं हुई तो आने वाले वर्षों में और भी ज्यादा भयंकर परिणाम बालद नदी और सरसा नदी के कटान के कारण देखने को मिल सकते हैं। जहां जान व माल की भी बहुत बडी हानि हो सकती है। क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां बहुत बडा मजदूर वर्ग नदियों व सडकों के किनारे झुगियां बनाकर रह रहा है। वहीं जब इस विषय में एस.डी.एम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि हमारे पास आज ही आपके माध्यम से शिकायत आई है। इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी और एक अधिकारी को जांच के लिए वहां भेजा जाएगा। जो भी दोषी होगा उसको ब शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *