• Fri. May 8th, 2026

नादौन में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा 10 दिनों में 8 पंचायत कवर करेगी:संजीव राजपूत

Byjanadmin

Dec 19, 2018

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
सां
सद अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों की बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए चलाई जा रही अस्पताल सेवा की सार्थकता को देखते हुए नादौन विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने इसे यहाँ भी चलाए जाने की माँग की थी।प्रयास संस्था के तत्वाधान में चलने वाली इस सेवा की कल शुरुआत हो चुकी है।प्रयास संस्था के कन्वीनर श्री संजीव राजपूत ने बताया के ये अस्पताल सेवा आने वाले 10 दिनों में 8 पंचायतों तक जाकर लोगों का मुफ़्त जाँच और इलाज करेगी।उन्होंने कहा 19 तारीख़ को बणी,20 को रंगस,21 को जोलसप्पड़,24 को बल्डूहक,26 को कंडरोला प्लासी,27 को सपहोड़,28 को पुतरियाल और 31 तारीख़ को चौड़ू ग्राम पंचायत में मेडिकल कैम्प के ज़रिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *