मांगों को शीघ्र लागू किया जाए अन्यथा संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा
जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
हमीरपुर मंडल के ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल प्रधान जगदेव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गई । ग्रामीण डाक सेवकों को जगदेव चौधरी और मंडलीय सचिव होशियार सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि उनकी मांगों को शीघ्र लागू किया जाए अन्यथा संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों की प्रमुख मांगों में शामिल है कि संपूर्ण जीडीएस कमिटी रिपोर्ट को 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाए जिसमें सेवानिवृत्ति के सभी लाभ 1 जनवरी 2016 से लागू होने चाहिए तथा बकाया राशि की गणना का फॉर्मूला बदला जाए । ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा ₹15000 रूपए से ₹500000 रूपए में परिवर्तन किया जाए । जी आईएस की सीमा ₹500 रूपए के अनुदान के साथ बढ़ाकर ₹500000 रूपए होनी चाहिए । एस बी बी एस अंशदान के लिए जीडीएस के टीआरसीए के 10% की वसूली की जाए तथा कितना हिस्सा सरकार को देना चाहिए । जीडीएस कमेटी की सिफारिश के अनुसार जीडीएस के लिए एसआईपीएफ योजना लागू की जाए । 12, 24 और 36 वर्ष के सेवाकाल के बाद जीडीएस कर्मचारियों को अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि देकर आर्थिक उत्थान दिया जाए। समूह टीआरसीए वेतनमान के स्थान पर बिंदु बिंदु फिक्सेशन के आदेश जारी किए जाएं। जीडीएस को प्रार्थना करने पर सीमित स्थानांतरण सुविधा में छूट दी जाए। प्रार्थना करने पर स्थानांतरण होने पर वेतन में गिरावट नहीं होनी चाहिए । जीडीएस का तबादला यदि डिवीजन के अंतर्गत होता है तो डिविजनल हेड रीजन के अंदर रीजनल पीएनजी तथा सर्कल के अंतर्गत हो तो सर्कल प्रमुख द्वारा अनुमति दी जाएगी । जीडीएस कर्मचारी 65 वर्ष की आयु से पहले स्वेच्छा से नौकरी छोड़ना चाहते हैं उनके लिए जीडीएस कमेटी द्वारा की गई तीन प्रकार की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना को लागू किया जाए । जीडीएस को 1 साल में 30 दिन का वेतन सहित अवकाश मिलना चाहिए तथा बचे हुए अवकाश को अगले साल में जोड़ने की अनुमति हो जिसकी अधिकतम सीमा 180 दिन की हो तथा छूट छुट्टियों के नगद भुगतान की सुविधा भी मिलनी चाहिए। प्रतिवर्ष प्रति बच्चे के लिए ₹6000 रुपए शिक्षा भत्ता दिया जाए । शाखा डाकपाल के कंपोजिट भत्ते को ₹500 रुपए से बढ़ाकर 16 सो रुपए की जाए । वर्गीकृत शहरों में कार्यरत सहायक शाखा डाकपाल जीडीएस को भी कमपोजिट भत्ता दिया जाए। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में काम के लिए प्रोत्साहन राशि व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। आईपीपीबी लागू होने के बाद शाखा डाकघर और जीडीएस के कार्य घंटे बढ़ाए जाएं । एकल कर्मचारी डाकघरों को एक और कर्मचारी दे कर दो कर्मचारी के कार्यालय में अपग्रेड किया जाए शाखा डाकघरों और जीडीएस को 8 घंटे का काम दिया जाए । समस्त जीडीएस को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए । कर्मचारियों को रूपलाल राज कुमार व सतीश कुमार ने भी संबोधित किया । इस हड़ताल में खेमकौर और रीता देवी किरण कुमारी कमलेश कुमारी रूपलाल विपिन कुमार सुरजीत सिंह शुभकरण अजीत कुमार जैसी राम कमल कुमार ममता जमवाल बालक राम दिलीप चंद मुकेश कुमार परमजीत सिंह नरेश कुमार और स्वतंत्र कुमार ने भाग लिया ।

