
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
राजकीय वरिष्ठ हटवाड़ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में घुमारवी के विधायक राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले विधायक ने प्राथमिक स्कूल के 3 लाख 15 हजार की लागत से निर्मित क्लास रूम का रिबन काट कर शिलान्यास किया। और जनता को समर्पित किया। उसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पाठशाला के स्टाफ सदस्यों बच्चों व् एन एन एस के स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया मुख्यातिथि के साथ अन्य विशेष अतिथियों के रूप हेम राज शर्मा भाजपा मोर्चा घुमारवीं ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अमर नाथ धीमान, अमृत शर्मा जिला युवा मोर्चा सचिव डॉ रविन्द्र ठाकुर, उपस्थित रहे.। इस समारोह में मेधावी छात्र तथा छात्राओं को सम्मानित किया गया।. पाठशाला प्रधानाचार्य रतन लाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा पाठशाला की अन्य गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी रखी ।कार्यक्रम का मुख्या आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए बिधायक ने अपनी निधि से 10 हजार की धनराशि प्रदान की । इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा, कोट पंचायत के उपप्रधान अमर चंद शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करतार सिंह, बी डी सी सदस्य,नीलम ठाकुर, जन सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रविन्द्र रणौत, डॉ विनोद कुमार, जगदीश, जगदीप लेखराम, अमरनाथ शर्मा कुलवीर, विपन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
