सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने की शिरकत
जनवक्ता ब्यूरो बद्दी
वी एस एल एम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में एनआईओ एस द्वारा संचालित डी एल एड कोर्स कर रहे अप्रशिक्षित सरकारी एवं निजी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की 12 दिवसीय कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ । इस कार्यशाला एवं इस अवसर पर आयोजित संस्कृत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इस कॉलेज को आवंटित अध्यन केंद्र एक के समन्वयक राजमणि शर्मा एवं अध्ययन केंद्र दो की समन्वयक सपना चौहान ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों में सेवारत अध्यापक जो एनआईओएस से डीईआईडीई का कोर्स कर रहे हैं , उनके द्वितीय वर्ष की कार्यशाला जो विगत 7 दिसंबर से आरंभ हुई का विधिवत समापन हुआ । इस कार्यशाला में विभिन्न रिसोर्स पर्सन के उचित मार्गदर्शन में एनआईओएस द्वारा निर्देशित कार्यशाला आधारित विभिन्न क्रियाएं एवं गतिविधियां प्रशिक्षु अध्यापकों से करवाई गई । इसमें अवधारणा मानचित्रण ,समय सारणी एवं वार्षिक स्कूल कैलेंडर को व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करना और तैयार करना, कला ,खेल, स्वास्थय एवं कार्य अनुभव पर आधारित क्रियाकलाप, सामुदायिक सहभागिता के ऊपर प्रतिवेदन, संगोष्ठी प्रस्तुतीकरण , मूल्यांकन की प्रक्रिया में सहभागिता जैसी गतिविधियां एवं क्रियाकलाप में प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की । कार्यशाला के अंत मैं इस कार्यशाला पर आधारित प्रतिपुष्टि रिपोर्ट प्रशिक्षु द्वारा पढ़ी गई । इस कार्यशाला में स िमलित प्रशिक्षुओं ने इस कार्यशाला की भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से सीखा हुआ ज्ञान उनके भावी जीवन एवं उनके शैक्षिक व्यवसाय में प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध होगा । इस कार्यशाला के अंतिम दिन द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में इस कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने शिरकत की । कार्यक्रम के दौरान संस्कृति एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें डीईआईडीई के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रशिक्षुओं ने ने भांगड़ा , पहाड़ी नाटी कव्वाली, गिद्दा , एकल गीत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मु य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हमें पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ लगाना चाहिए । उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी लगातार नशे के दलदल में फंसती जा रही है जिसके लिए अभिभावकों को भी बच्चों की हर गतिविधि पर ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने भावी अध्यापकों से आह्वान किया की बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्कूल की अन्य गैर शैक्षिक गतिविधियों में भी बच्चों को स िमलित होने के लिए प्रेरित करना चाहिए । इस अवसर पर संस्कार भारती स्कूल के समस्त स्टाफ के सदस्य एवं कॉलेज प्रवक्ता हीरा दत्त शर्मा, कुसुम लता शर्मा , सपना चौहान आभद्य ठाकुर , नयना शर्मा एवं कॉलेज के बीएडडीईआईईडी के समस्त प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

