• Thu. Jan 29th, 2026

पूर्व सीएम वीरभद्र सिह ने पूछा बस हादसे में घायलों का हाल

Byjanadmin

Dec 28, 2018

सभी घायलों को बांटे एक एक कंबल

ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रूपए की राशि की भेंट

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
दो दिन पूर्व बिलासपुर सोलन जिले की सीमा पर जामली गांव के पास हुए सड़क हादसे के घायलों का कुशल क्षेम पूछने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री तथा अर्की विधानसभा के विधायक वीरभद्र सिंह बिलासपुर पहुंचे। इस हादसे को दुखद करार देते हुए वीरभद्र सिंह ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की तथा हादसे में काल का ग्रास बने तीन लोगों की आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने घायलों को एक-एक कंबल भेंट किया तथा उनके इलाज के लिए ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रूपए की राशि भेंट की। उन्होंने देवी चंद (चालक)सुपुत्र प्रेम लाल निवासी मटेरनी जिला सोलन, अश्वनी कुमार सुपुत्र देवी राम गांव जोबी, विक्रम सिंह सुपुत्र कृष्ण लाल निवासी मलौण, प्रोमिला देवी पत्नी विक्रम सिंह निवासी मलौण, जसवंत सिंह सुपुत्र कांशी राम निवासी मलौण, श्याम सिंह सुपुत्र जयकृष्ण गांव जोबी, शेर सिंह पुत्र छोटू राम गांव कोहू, सुरेंद्रा देवी पत्नी शेर सिंह गांव कोहू, दीप राम सुपुत्र साजू राम गांव जोल (सून), अजय चैहान सुपुत्र धर्मपाल गांव मलौण, सुरेश कुमार सुपुत्र राम नाथ गांव ढकेड़, मुनी लाल सुपुत्र फूलां राम गांव काथला जयनगर, गगन दीप सुपुत्र नानकू राम गांव बानली, बाबू राम सुपुत्र कांशी राम गांव मलौण सभी सोलन से जबकि बिलासपुर से संबंध रखने वालों में शामिल प्रीतम सिंह सुपुत्र जसपाल लागघाट, राकेश कुमार सुपुत्र रतन लाल गांव सैकली, इंद्र सिंह सुपुत्र दुर्गा राम गांव सैकली, रतन लाल सुपुत्र कोथो राम गांव लागघाट, सुरेंद्र सिंह सुपुत्र कृष्ण लाल गांव नाली पलौण को उक्त राशि व सामग्री भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व निदेशक राज्य पशु कल्याण बोर्ड राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्की कांशी राम शर्मा, ग्राम पंचायत मलौण से गीता राम वर्मा, मलौण पंचायत प्रधान सुखदेव, रूपलाल ठाकुर, संतोष वर्मा, बशीर अहमद, शम्मी, निक्का राम शर्मा, गंगा राम, नईम मोहम्मद, विमला देवी, सोमा देवी, नंद लाल राही, सुनील कुमार व अमित आदि शामिल थे।
लोकसभा चुनाव के लिए मेरा कोई कैंडीडेट नहीं
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनका कोई भी कैंडीडेट नहीं है। इसके लिए जो भी निर्णय हाईकमान करेगी वह ही उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *