• Fri. Jan 30th, 2026

महाराष्ट्र में 47 वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम घोषित

Byjanadmin

Dec 31, 2018

प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबाल फेडरेशन व महाराष्ट्र हैंडबाल संघ के तत्वाधान में

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
आगामी 6 से 11 जनवरी तक सोलापुर महाराष्ट्र में 47 वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबाल फेडरेशन व महाराष्ट्र हैंडबाल संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व महासचिव नन्द किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शोलापुर में 47वी राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गयी है । टीम की कप्तानी बिलासपुर जिला की वरिष्ठ हैंडबाल खिलाड़ी शैलजा शर्मा को सौंपी गई है। उपकप्तान सोलन जिला से सम्बंधित मेनिका पाल को बनाया गया है। जबकि टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व हाल ही में हुई ऐशियन गेम्ज में खेल कर आई सोलन जिला की निधि शर्मा, बिलासपुर जिले की दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सोलन जिला से सम्बंधित बबिता ठाकुर, कुल्लू जिला से खिला देवी,बिलासपुर जिले से हेमलता, शिवानी गौतम, दीपा ठाकुर, शालिनी ठाकुर व ज्योति, ऊना जिला से दीपिका, शिमला से सिंपल चौहान, सोलन से भावना शर्मा, मंडी से सुमन कुमारी को टीम शामिल किया गया है। जबकि टीम की कोच स्नेहलता व टीम के मैनेजर कर्ण चन्देल होंगे। उन्होंने कहा कि चयनित टीम 1 जनवरी को दोपहर 3 बजे कहलूर स्टेडियम बिलासपुर के हैंडबाल मैदान में हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नन्द किशोर शर्मा को रिपोर्ट करेगी। हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व महासचिव नन्द किशोर शर्मा ने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्ष वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियॉगीता में रजत पदक जीता था इस बार हिमाचल टीम स्वर्ण पदक जीत कर लौटेगी। हैंडबॉल संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष अशोक भुट्टो, डॉ लाल चंद शर्मा, दलीप ठाकुर, डी डी तनवर, वीरेंदर शर्मा, लखबीर लखी, आशीष ढील्लो, सहायक उपप्रधान राजीव कुमार, कपिल जैन, सयुंक्त सचिव डॉ राजकुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, राजेश शर्मा ,संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मुनीश राणा, आई टी सेल कन्वीनर मितांशु, सलाहकार अतुल सोनी, राजेश ठाकुर, मुनीश शर्मा, कानूनी सलाहकार रणदीप सिंह, मनोज चौहान, कार्यकारी सदस्य संजय कौशल, अरुण सैनी, हर्ष त्रिपाठी, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, सतिंदर लाली, अजयप्रताप सिंह, अनुज चौधरी, तकनीकी समिति के अध्यक्ष जगदीश कौंडल, कन्वीनर एम एम गर्ग, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष के आर गर्ग, कन्वीनर अनिल शर्मा, हैंडबॉल प्रशिक्षक सरित शर्मा, अशोक गौतम,मनोज ठाकुर, प्रियंका जसवाल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, हिमांशु तिवारी, अंशुल शर्मा, सतिंदर लाल्ली, विवेक कालिया, प्रीतम देव, प्रवेश राणा, रफीक मोहमद, वीरेंदर शर्मा, सोहन लाल, दीपक सैनी, अजय चौधरी ने टीम को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *