• Sat. May 9th, 2026

प्रदेश की पहली टी-टवेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर टीम का चयन

Byjanadmin

Jan 13, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के तत्वावधान में प्रदेश की पहली टी-टवेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर टीम का चयन रविवार को किया गया। यह जानकारी देते हुए बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि महेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में हुए इस ट्रायल में उमेश गौतम व विजय सोनी ने सदस्य भूमिका निभाई। जबकि आरके रघु संयोजक थे। विशाल जगोता ने बताया कि प्रथम चुने गए पंद्रह खिलाड़ियों में अमित रघु, अमन शर्मा, निखिल चंदेल, प्रशांत रघु, देवांश गौतम, नकुल राज, राहुल ठाकुर, अक्षय मैहता, सुर्य प्रताप, दीपक चौहान, लवशेक, उदित सांख्यान, प्रहलाद, रोहित ठाकुर व मोहम्मद अजहरूदीन को शामिल किया गया। जगोता ने बताया कि यह टी ट्वेंटी प्रतियोगिता 20 जनवरी से हिमाचल के बिलासपुर, ऊना, नादौन व धर्मशाला में खेली जाएगी। आईपीएल से पूर्व होने वाली इस चैंपियनशिप से राष्ट्रीय टी ट्वेंटी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *