• Sat. May 9th, 2026

जिला स्तरीय खो-खो टीम के लिए दूसरे चरण के ट्रायल जुखाला में सपन्न

Byjanadmin

Jan 13, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जिला खो खो एसोसिएशन के तत्वधान में रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में जिला स्तरीय खो-खो टीम के लिए दूसरे चरण के ट्रायल हिमाचल खो-खो एसोसिएशन के सहसचिव अमरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए । अमरजीत ठाकुर ने बताया कि इसमें 140 युवाओं ने भाग लिया । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 60 लड़को तथा लडकियों ने भाग लिया था इसके बाद रविवार को दूसरे चरण के ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमे 80 लडको तथा लडकियों ने भाग लिया अमरजीत ठाकुर ने बताया कि चयनित हुए खिलाडियों का दस दिवसीय अभ्यास वर्ग जुखाला में आयोजित किया जाएगा । जिसके बाद बिलासपुर जिला के धार टटोह में खो-खो की पुरुष व महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । ट्रायल में नवीन नड्डा , चंद्रशेखर ठाकुर , प्रदीप ठाकुर , रमेश पीटीआई , मनोज ठाकुर, चुनी लाल ठाकुर , अश्वनी ठाकुर ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *