
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हरियाणा के हिसार में सम्पन्न हुए स्कूल नेशनल अंडर 14 लड़कियों के वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की अंडर 14 हैंडबाल टीम ने रजत पदक जीता है। यह जानकारी टीम कोच राकेश व प्रियंका व मैनेजर विपिन ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल की स्कूल अंडर 14 लड़कियों की हैंडबाल टीम का फाईनल मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ। जिसमें हरियाणा ने हिमाचल को हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया व हिमाचल की टीम को रजत पदक से संतोष कर्णक पड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल अंडर 14 लड़कियों की हैंडबाल टीम के रजत पदक जीतने पर खुशी की लहर है। मोरसिंघी स्कूल प्रधानाचार्य अनिता राव, राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता स्नेहलता व अंत स्टाफ ने टीम कोच, मैनेजर व टीम को रजत पदक जीतने पड़ बधाई दी है।
