
व्यास नगर समिति व व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
व्यास उत्सव मेला 2019 का आयोजन व्यास नगर समिति व व्यास उत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में आगामी 22 से 28 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी व्यास नगर समिति व व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप व प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने दी। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव के दौरान 7 दिन व 7 रात को विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। 22 जनवरी को दिन में रंगोली व रात में एकल गायन हिमाचली वर्ग क व ख, धार्मिक गायन वर्ग क, ख, ग, घ प्रतियॉगीता होगी। 23 जनवरी को दिन में पतंगबाजी, चम्मच दौड़, लंबे केश प्रतियॉगीता तथा रात में एकल नृत्य वर्ग क, ख और समूह नृत्य वर्ग क और ख प्रतियोगोता होगी। 24 जनवरी को दिन में निबन्ध लेखन क वर्ग, धीरे साईक्लिंग, प्रश्रोत्तरी लिखित, म्यूजिकल चेयर, कैरम, तीन टाँग दौड़, रात में एकल गायन वर्ग क, ख, ग और घ वर्ग की प्रतियॉगीता होगी। 25 जनवरी को दिन में चित्रकला क, ख वर्ग, रंगोली, कले मॉडलिंग व रात को समूह नृत्य वर्ग ग, एकल गायन हिमाचली ग, घ वर्ग की प्रतियॉगीता होगी। 26 जनवरी को दिन में गुल्ली डंडा, पीठू, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस क, ख वर्ग, बेबी शो व निबन्ध लेखन ख वर्ग तथा रात में एकल नृत्य ग वर्ग, वाद्य यंत्र प्रतियॉगीता होगी। 27 जनवरी को दिन में बोरा उठाओ दौड़, जलेबी दौड़, रात को एकल नृत्य घ व समूह नृत्य घ वर्ग की प्रतियॉगीता होगी। 28 जनवरी को दिन में मटका तोड़, प्रश्नोत्तरी फाईनल प्रतियॉगीता होगी।

व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल
व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार पेश आ रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिनमे आप अभी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते है। इनके अलावा खासतौर पर दम्पतियों के लिए एक साथ रक्तदान करने के लिए भी दम्पति रक्तादान रखा गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बास्केटबॉल मैदान में आ कर रक्तदान करें। समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप व प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि 26 व 27 जनवरी को रात के समय व्यास उत्सव का आकर्षण मिस व्यास व मिस्टर व्यास प्रतियॉगीता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे परम्परिक वेशभूषा में ही सभी प्रतियोगी भाग ले सकते है।
