• Sat. May 9th, 2026

बैठक में प्रदेश भर से सैकड़ों पूर्व कर्मचारी भाग लेंगे : राम सिंह

Byjanadmin

Jan 17, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के राज्य सचिव राम सिंह ने कहा है कि 20 जनवरी को किसान भवन बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेश भर से सैकड़ों पूर्व कर्मचारी भाग लेंगे जिसमें भाजपा के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेमकुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से भाग लेंगे | रामसिंह ने कहाकि इस बैठक में जहां इस वर्ग की विभिन्न समस्याओं ,कठिनाइयों और मांगों आदि पर चर्चा करके अंतिम निर्णय लिए जाएँगे, वहीं शीघ्र ही होने वाले संसदीय चुनाव में भाजपा की चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की जाएगी | रामसिंह ने सभी पेंशनरों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *