• Sat. May 9th, 2026

3 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्दरौर के प्रागंण में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम : एसडीएम प्रियंका वर्मा

Byjanadmin

Jan 17, 2019

4 प्री जनमंच शिविर होंगे आयोजित

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवम् जनमंच कार्यक्रम का आयोजन 3 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्दरौर के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र सदर की 8 पंचायतें जिनमें कन्दरौर, चांदपुर, निचली भटेड़, कुड्डी, बामटा, बल्ह बल्हवाणा, रघुनाथपुरा तथा नौणी पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी तथा मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम से पूर्व प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए सम्बन्धित पंचायतों के सचिवांे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच शिविर 21 जनवरी को प्रातः 10 से 1 बजे तक ग्राम पंचायत कन्दरौर तथा ग्राम पंचायत चांदपुर में सांय 2 से 5 बजे तक और 22 जनवरी को प्रातः 10 से 1 बजे तक ग्राम पंचायत निचली भटेड़ तथा ग्राम पंचायत कुड्डी में सांय 2 से 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को प्री जनमंच शिविर प्रातः 10 से 1 बजे तक ग्राम पंचायत बामटा तथा सांय 2 से 5 बजे तक ग्राम पंचायत बल्ह बल्हवाणा और 24 जनवरी को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में प्रातः 10 से 1 बजे तक तथा सांय 2 से 5 बजे तक ग्राम पंचायत नौणी में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों सम्बन्धित पंचायतो के सचिवों से कहा है कि प्री- जन मंच शिविरों के लिए निर्धारित दिनांक समय व स्थान पर पहुंचकर प्री-जनमंच गतिविधियों में बेटी है अनमोल योजना, डिजीटल राशन कार्ड, गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, वृद्धावस्था, विधवा, अपंग व सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना, गर्भवती महिला का टीकाकरण व चिन्हित पंचायतों के सभी घरों में शौचालय सुविधा के बारे लोगों को जागरूक करें तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित करें ताकि शतप्रतिशत लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *