• Tue. Jun 30th, 2026

घुमाने के बहाने पत्नी को दे दी मौत

Byjanadmin

Mar 23, 2019

नाले से महिला की लाश बरामद

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

पत्नी को मनाली घुमाने के बहाने पति ने खौफनाक साजिश रची। शुक्रवार सुबह बिलासपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जबली के नजदीक पत्नी को टैक्सी से उतार कर फिर मौत दे दी। पुलिस के मुताबिक गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। नाले में हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने टैक्सी ड्राईवर को बताया कि पत्नी कहीं चली गई है। चालक को शक हुआ तो उसने पैट्रोल पंप के पास गाड़ी को रोक दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मी को इस बारे सूचित किया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी अपनी पत्नी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से लेकर आया था। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। नाले से महिला की लाश बरामद की गई। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मरने वाली महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस की तफ्तीश में यह साफ हुआ है कि यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला रमेश कुमार पत्नी को मनाली लेकर आया था। पत्नी को टैक्सी से नीचे यह कहकर उतरा कि फोटो खिंचवानी है। इस दौरान वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *