• Tue. Jun 30th, 2026

एकमत से पुल भजवाणी पुल निर्माण किए जाने की मांग

Byjanadmin

Mar 24, 2019

समिति के अध्यक्ष देसराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भजवाणी पुल पुनर्निर्माण समिति की बैठक पंचायत घर बल्हभलवाणा के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष देसराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकमत से पुल निर्माण किए जाने की मांग की तथा निर्णय लिया कि क्षेत्र की जनता को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही समिति एक जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए देसराज शर्मा, औहर पंचायत के पूर्व प्रधान जगत राम शर्मा, हीरापुर पंचायत प्रधान सुरेशा शर्मा, पी.आर. चौहान, कृष्ण लाल चौहान, बासुदेव, कृष्णु राम वर्मा, भाग ङ्क्षसह धीमान आदि ने कहा कि भजवाणी का यह पुल राजा अमरचंद ने 1889 में बनवाया था। जिला बिलासपुर में सतलुज नदी पर यही एक मात्र पुल था जिसके माध्यम से सतलुज पार के लोग कहलूर रियासत के मुख्यालय पहुंचते थे। वर्ष 1960 में भाखड़ा बांध के कारण अस्तित्व में आई गोङ्क्षबद सागर झील बनने के बाद इस पुल का थोड़ा महत्व कम हुआ तथा वर्ष 1984 तक यह पुल बरकरार था लेकिन इसके बाद रखरखाव न होने के कारण यह पुल अपना अस्तित्व खो बैठा। सभी वक्ताओं ने कहा कि गोङ्क्षबद सागर झील के निर्माण के समय इस पुल का पैसा भी आवार्ड हुआ था इसकी जानकारी समिति आई.टी.आई. के माध्यम से लेगी। सभी वक्ताओं ने कहा कि इस पुल का निर्माण हो जाने के बाद बल्हभलवाणा, औहर, हीरापुर, बैरीदड़ोला, भगेड़, समोह, बैहनाजट्टां, गेहड़वीं, थुराण के लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर रतन लाल ठाकुर, जय लाल ठाकुर, नानक राम, प्रेम लाल वर्मा, देवराज शर्मा, इंद्र ठाकुर, चमन लाल, राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा व बल्हभुलवाण पंचायत की प्रधान अंजना चंदेल तथा नीलम चंदेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *