
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला मैच बूम शिवा और बंदला के मध्य खेला गया। जिसमें बूम शिवा ने निर्धारित 15 ओवरों में दो विवेक के नुकसान पर 148 रन बनाए। जिसमें मनीष ने 39 उस्मान 66 रनों का योगदान दिया। बंदला की ओर से संजीव ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंदला की टीम ने 5 विकेट पर 89 रन बनाए। बंदला की ओर से भूपेंद्र ने 24 और विनय ने 18 रनों का योगदान दिया। बूम शिवा की ओर से हिमांशु और विशाल ने 1-1 विकेट हासिल किया। उस्मान को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमसीसी और दयोथ के मध्य ोला गया। एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान ने 143 रन बनाए। जिसमें अंशुल ने नाबाद 42 और राहुल ने 53 रन बनाए। दयोथ की ओर से अनिल और मेहर चंद ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दयोथ की टीम 8 विकेट गंवाकर कुल 94 रन ही बना पाई। दयोथ की ओर से जिया लाल ने 37 रन बनाए। एमसीसी की ओर से अंशुल, कोमल, जगतराम ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंशुल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। शाम के सत्र में खेले गए एसपी इलेवन और पंजगाई के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना पाई। जिसमें इरशाद ने 28 संजीव सौंगरा ने 21 रन बनाए। पंजगाई की ओर दिव्यांश और दिनेश ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजगाई की टीम ने 14 ओवरों में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा किया। पंजगाई की ओर से छोटे लाल ने नाबाद 39 गेदों मं 50रन बनाए। करूण रघु ने 20 रन बनाए। एसपी इलेवन की ओर से सुशांत ने एक, संजय सौंगरा एक, मनीष ने एक विकेट हासिल की। इसमें पंजगाई के छोटे लाल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
