• Sat. Jul 4th, 2026

अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य , भाजपा के लिए माँगेगे वोट : जय राम ठाकुर

Byjanadmin

Mar 28, 2019

कहा कांग्रेस इधर उधर से पकड़ रही उम्मीदवार

जनवकता डेस्क, बिलासपुर
हमीरपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल , विधायक नरेंद्र ठाकुर तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इन्दु गोस्वामी ने मुख्य रूप से भाग लिया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाज़िरी भरी। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य हैं और वह भाजपा के लिए वोट माँगेगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे ।उन्होंने कहा कि महिलायें सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । सीएम ने कहा कि देश की आवश्यकता नरेंद्र मोदी है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही देश में मज़बूत सरकार बनी और फिर से बनेगी ।रहा है ।

बाद में प्रेस के सवालों का जबाव देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल में चारों सीटें फिर से जीतेगी । उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की टिकटों की घोषणा हुई है कांग्रेस में टिकट लेने को कोई तैयार नहीं हो रहा है । कांग्रेस में इधर उधर से पकड़ कर टिकट के लिए उम्मीदवार लाए जा रहे हैं ।
जब सीएम भाजपा मंत्रिमंडल में सहयोगी अनिल शर्मा के प्रति पार्टी के स्टैंड को लेकर सीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा… अनिल शर्मा भाजपा के लिए वोट माँगे। अभी तक मंडी में तो कांग्रेस टिकट की घोषणा नहीं हुई है । सीएम जयराम ठाकुर ने यह माना कि देश में एक ही परिवार में कई जगह सदस्य अलग अलग पार्टियों में हैं… पार्टियों में आना जाना लगा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *