• Mon. Feb 2nd, 2026

बंदियों की जिदंगी को सहेजने के लिए जिला प्रशासन ने की पहल,

Byjanadmin

May 15, 2019

बंदियों को कंटीन के लिए कमरा उपलब्ध करवाकर स्वरोजगार की खोली नई राहें


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

मुक्त कारागार बिलासपुर में सजायाफ्ता बंदियों के लिए अब सम्मानजनक जीवन यापन करने व आत्म निर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल करते हुए उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के प्रांगण में कंटीन के लिए दुकान उपलब्ध करवाकर सार्थक पग उठाया है। इससे ना केवल बंदियों में आर्दश व्यक्तित्व का निर्माण ही संभव होगा अपितु आर्थिक दृष्टि से भी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए नई राहें खुलेंगी। हिमकारा स्टोर, सुधार गृह उत्पाद प्रदर्शन एंव विक्रय केन्द्र लोगों को उपलब्ध करवाएगा विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं और बेकरी उत्पाद। जनमानस में आम धारणा है कि जेलें विभिन्न अपराध में बंद कैदियों को सजा देने के लिए हंै। लेकिन वास्तविकता यह है कि कारागार में कैदियों को सजा देने के साथ उनमें सुधार भी लाया जाता है। ताकि वह आगे की जिंदगी समाज में बेहतर तरीके से व्यतीत कर सकें। इसी उद्ेश्य की पूर्ती के लिए उनके भीतर छिपी हुई प्रतिभा को उनके रूची के अनुसार विकसित करके बेहतर समाज के निर्माण और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दृष्टि से मुक्त कारागार बिलासपुर के बंदियों के लिए एक अनोखा प्रयास जिला मुक्त कारागार में शुरू हुआ है। यहां कैदियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है, ताकि जेल से निकलकर वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। कंटीन में मुक्त कारागार बिलासपुर के बंदियों द्वारा हस्तनिर्मित शाल, शर्ट, टावल, बैडशीट (चादर) इत्यादि के अतिरिक्त चाय-समोसा, नमकीन, बै्रड व बेकरी में तैयार किए जाने वाली सभी वस्तुए उचित मुल्य पर आमजन की बिक्री के लिए प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से लेकर सांय 7 बजे तक उपलब्ध हांगी। प्रशासन के इन प्रयासों से कारागार के बंदियों को जहां समाज से जुड़े का अवसर मिलेगा वहीं सजा पूरी होने के उपरांत उन्हें अपने रोजगार के सम्बध में इघर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा अपितु कारागार में प्राप्त किए गए अनुभवों व प्रशिक्षणों का लाभ भी मिलेगा। इससे इनका खाली समय का भी बेहतर उपयोग होगा और सजायाफ्ता अवधि भी आसानी से व्यतीत होगी। भविष्य में यह प्रशिक्षण इनके लिए रोजगार का साधन भी बनेगा और साथ में उनका मन भी लगा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *