• Sun. Feb 1st, 2026

नैना देवी में होमगार्ड के जवान ने एक बच्ची को बुरी तरह पीटा

Byjanadmin

Jun 6, 2019

बच्ची पर यात्रियों से जबरन भीख मांगने का आरोप

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी  मंदिर के समीप एक होमगार्ड के जवान ने एक छोटी सी बच्ची को बुरी तरह से बेरहमी से पीटा । डंडे से पिटाई  का वीडियो वायरल हो गया  होम गार्ड के जवान ने कानून की परबाह किये बगैर डंडे से पिटाई की । होमगार्ड का कहना है कि यह बच्ची श्रद्धालुओं को भीख मांग कर तंग कर रही थी और श्रद्धालुओं के हाथों से पैसे छीन लेती थी । जब यह बच्ची यात्रियों को भीख के लिए तंग कर रही थी तो होम गार्ड के जवान ने इसे भगाया और फिर उसकी पिटाई कर दी ।हालांकि छोटी सी बच्ची को जिस तरह से डंडे से पीटा गया वीडियो पूरी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं मंदिर के होमगार्ड के इंचार्ज बिबेन्देर गोल्डी ने इस वीडियो की पुष्टी की हैं।
स्थानीय लोगों और धार्मिक संस्थाओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और उपायुक्त बिलासपुर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात भी कही है लोगों का कहना है कि अगर बच्ची भीख मांगने के लिए तंग कर रही थी तो उसे समझाया भी जा सकता था लेकिन जिस तरह से उसे पीटा गया है यह उचित नहीं है उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *