• Sun. Feb 1st, 2026

आपसी भाईचारे और प्रेम से परिपूर्ण है धार टटोह पंचायत : राजेश

Byjanadmin

Jun 6, 2019

धार टटोह में बड़ी माली के मुकाबले में बराबरी पर रहे गन्नी व हितेश

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
धार टटोह शिव मंदिर परिसर में लखदाता छिंज कमेटी की ओर से आयोजित महादंगल में लाखों ईनाम बरसे जिसमे जिले के प्रमुख व्यावसायी व समाज सेवी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । दंगल कमेटी ने मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर तथा उनके साथ आए विशेष अतिथियों को हिमाचली टोपी शाल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर ने कहा कि सच में जिले की सबसे बड़ी पंचायत धार टटोह की भूमि आपसी भाईचारे और प्रेम से परिपूर्ण है। कहा कितना अच्छा लगता है कि जब सभी बच्चे , यूवा जवान और बूढ़े इस तरह के सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में अपना नैतिक दायित्व समझते है। ऐसे आयोजनों से जहां ग्रामीणों को मनोरंजन मिलता है वहीं नए पहलवानों को आगे बढऩे तथा कुछ सीखने की प्रेरणा भी मिलती है । इस दौरान पूर्व में रहे अंतराष्ट्रीय पहलवान डीपीई जगदीश ने बखूबी दंगल का संचालन करते हुए सभी पहलवानों का परिचय करवाया तथा उमड़े जन सैलाब का जम कर मनोरंजन भी करते रहे। दंगल में विभिन आखाड़ों से जहां कई दर्जनों पहलवानों ने अपनी भागीदारी सुनिचित करते हुए उपस्थित भीड़ का खूब मनोरंजन किया वहीं क्षेत्र के हजारो कुश्ती प्रेमी पहलवानों की सटीक पैन्तरेबाजी का भरपूर मजा लेते नजर आए। इस छिंज में एक लाख ग्यारह हजार रूपए की हुई बड़ी माली का मुकाबला चम्बा के गन्नी व हितेश बहादरपुर हरियाणा के बीच काफी संघर्षमय रहा । अंत में मुकाबला बराबरी पर रहा । वहीं एक लाख रूपए की हुई छोटी माली का मुकाबला दिल्ली के पहलवान भोला और सोनू सोनीपत के बीच हुआ जिसमें भोला और सोनू का काफी संघर्ष चलता रहा तथा एक दूसरे को पटकनी देते रहे लेकिन हार जीत निर्णय नहीं हो पाया तथा इन दोनों को भी बराबरी पर हटाना पड़ा। इसी तर्ज पर छिंज के विशेष आकर्षण के रूप में हुई तीसरी कुश्ती जॉनी चौधरी सुन्दर नगर और मन्ना सरदार चंडीगढ़ भी बराबरी पर रही। जिन्हें 51000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया
। इसके अलावा जोरो की टक्कर में हुई सामान्य व सीधी कुश्तियों में हजारों व लाखों में नाम बरसे। उल्लेखनीय है कि धार टटोह में हुई छिंज में इतनी भारी भीड़ कहीं भी नहीं देखी गई है। इस भीड़ को लेकर दिन भर चर्चा का विषय बना । इस विशाल दंगल को सफल बनाने के लिए कमेटी के प्रधान अमर नाथ ठाकुर व पंचायत उपप्रधान दलेल सिंह ठाकुर , संयोजक प्रेम सिंह ठाकुर ने दंगल कमेटी , व्यापार मंडल तथा सभी ग्रामवासी के भरसक प्रयास की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *