जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
जेईई व एच पी सेट की परीक्षाओं में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर हिम अकादमी संस्थान के छात्रों ने नीट 2019 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। नीट की परीक्षा में हिम अकादमी के 117 विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों में संचिता 571, अखिल 547, मृदुल 525, अनुज 524, चिन्मय 506, रितिका 503, रजत 502, मुस्कान 492, शिवानी 485, अदिति 475, धु्रव 474, कविता 474 अदित्य 472, अकांक्षा ने 456 व चिनसिया ने (450) अंक हासिल कर अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर अपना-अपने अभिवावकों व संस्थान का नाम रौशन किया है। इनके साथ-साथ साक्षी, आकर्षक, रितिक, निवेदिता, आकंाक्षा, काजल, इशिता, रिशिजा, शोभना, कामिनी, सोनम, कोमल, अनु, अदिति धीमान, मुस्कान, शिवानी, आकंाक्षा, लक्ष्मी, सेजल, मोहित, सुरभी, ईशिका, हर्षिता, रमा, अंजली नेगी, शायना, अपूर्वा, साक्षी सोनी, पलक, रितिका, आयुषी जैन, दीपाली, शामभवी, अनुष्का, आर्यन, अर्वीती, अंकिता, मोहित डोगरा, अंकिता कटोच, दीक्षा, शिविंका, सृष्टि, काजल, कनवी, अवंतीका, तेनजिन, तराना, अंकित, जया, रितिका, आकांक्षा पुरोहित, शुभम, माधवी, तेनजिन भुट्टीट, अंशिका, नेहा, आयुष शर्मा, अर्चना, गुजंन, श्रेया व तेनजिन आंगमो ने अपनी-अपनी श्रेणी में परीक्षा को उतीर्ण किया है। हिम अकादमी प्रबंधन ने इसे एक अपार सफलता बताया है तथा इस अवसर पर उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों उनके अध्यापकों एवं अभिभावकों को बधाई दी है तथा विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं पे्रषित की हैं।इसी के साथ संस्थान के ड्रापर बैच के विद्यार्थी चिन्मय आनन्द ने पी यू सी ई टी-2019 में 96.19 प्रतिशत लेकर अपना स्थान पक्का किया है।

हिम अकादमी के चेयरमैन प्रो. आर. सी. लखनपाल, प्रबंध निदेशक ई. पंकज लखनपाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह सब विद्यार्थियों व अध्यापकों की कड़ी मेहतन, हमारी बेहतरीन अध्यापन सामग्री व अध्यापकों द्वारा सही मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थियों ने इतना अच्छा प्रर्दशन किया है। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बताया कि अकादमी में आज कल छ्वश्वश्व ड्डठ्ठस्र हृश्वश्वञ्ज के ड्रापर बैच के लिए भी प्रवेश जोरों-शोरों से चल रहा है। इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कोर्स भी शुरू हो चुका है।

