• Sun. Feb 1st, 2026

नयनादेवी में बच्ची को पीटने वाला होमगार्ड का जवान सस्पेंड

Byjanadmin

Jun 7, 2019

हम अपने पाठकों का आभार प्रकट करना चाहते हैं जो हमें इस तरह की ज्यादितियों के बारे में सूचना देते हैं। लगातार बने रहिए जनवक्ता लाइव के साथ

मामले को पुलिस में दिया और उसे डयूटी से हटाया

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

बिलासपुर जिले में स्थित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी में होमगार्ड के जवान द्वारा कन्या की डंडे से बेरहमी पिटाई करने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन एकदम हरकत में आया जन वक्ता लाइव द्वारा उठाए गए इस मामले को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से उस आरोपी होमगार्ड को मंदिर में ड्यूटी से हटा कर उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी है वही जिस बच्ची से मारपीट की गई है उसका मेडिकल करवाया जा रहा है गौर रहे कि इस छोटी सी बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जनवक्ता लाइव से समाचार के रूप में प्रस्तुत किया था जिसमें होमगार्ड का जवान बुरी तरह से कन्या की डंडे से पिटाई कर रहा था हालांकि काफी चिल्ला भी रही थी लेकिन उसे छुड़ाने आ रहा था और ना ही होमगार्ड का जवान उसे पीटने से हट रहा था

इस बारे में मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने बताया कि पिछले कल इस बच्ची से मारपीट का मामला उनके संज्ञान में आया था उन्होंने इस मामले की जांच की है और आरोपी होमगार्ड के जवान के खिलाफ पुलिस को सूचना दे दी गई है उन्होंने बताया कि उस होमगार्ड को ड्यूटी से भी हटा दिया गया है


इस बारे में डीएसपी नैना देवी संजय ने कहा कि मंदिर अधिकारी की ओर से उनके थाना में मामला दर्ज करवाया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है तथा जिस बच्ची से मारपीट हुई है उसे भी तलाश करके उसका मेडिकल करवाया जा रहा है उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार जो भी इसमें सजा बनेगी उसके तहत कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *