• Sun. Feb 1st, 2026

नहीं रहे धौन कोठी गांव के धनी राम ठाकुर

Byjanadmin

Jun 7, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिले की पाण्डव भूमि से विख्यात पंजगाँई के साथ लगते धौंन कोठी गांव के सेवानिवृत सब इंस्पैक्टर धनी राम ठाकुर बीते तीन दिन पहले साँस की बीमारी के चलते चल वसे । धनी राम ठाकुर पूर्व 18 वर्ष पहले सशस्त्र सीमा बल से बतौर उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे । उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दी थी। उनके देहांत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व में धौंन कोठी पंचायत के प्रधान रहे दौलत राम ठाकुर और लेख राम दॉयड कहते है कि वे शुरू से ही मिलनसार और बतौर एक समाज सेवी रहे। लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं रहते थे । सही में बहुआयामी प्रतिभा के धनी रहे ।उन्होंने कहा कि धनी राम ठाकुर कहते थे कि आदमी खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है केवल रह जाती है उनके कर्मों की अमिट छाप ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *