संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए
कुल 20 विद्यार्थी 450 अंक से ऊपर
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला बिलासपुर का ही नहीं, अपितु हिमाचल प्रदेश के अग्रणी कोंचिंग संस्थान मिर्नवा स्टडी सर्कल घुमारवीं व बिलासपुर का नीट परीक्षा में डंका रहा। संस्थान के कुल 19 विद्यार्थियों ने इस वर्ष की नीट परीक्षा में दमदार प्रर्दशन कर सबको गौरवान्वित किया। नैशनल टैस्टिंग एैजेन्सी (एन टीए) द्वारा पहली बार आयोजित यह परीक्षा इस साल 5 मई को देश के विभिन्न केन्द्रो पर आयोजित की गई थी। हर वर्ष मिर्नवा संस्थान के कई विद्यार्थी इस परीक्षा को उत्र्तीण कर या तो डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर डाक्टर बन कर देश सेवा के साथ-साथ अपना नाम रौशन कर रहे हैं। लेकिन यह पहला मौका है कि मिर्नवा संस्थान के इतने अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। मिर्नवा स्टडी सर्कल में कोचिंग प्राप्त कर इस बार की नीट परीक्षा में अल्का गौतम ने 639, सानवी साख्यांन ने 601, अभय ठाकुर ने 580, मान्य नड्डा ने 539, ईशा चैहान में 530, साक्षी चन्देल में 520, पारूल शर्मा ने 520, अक्षिता कश्यप ने 512, सुजय शर्मा ने 504, निखिल ने 500 सवाती शर्मा ने 498, अदिती लखनपाल ने 490, मिर्नवा में 484, शिवांशु में 475, वशिंका ने 470, योगेश ने 459, सुनिधी ने 450, शुभांगी ने 435 व श्रेया 470 आरक्षित वर्ग ने नीट 2019 की संभावित मैरिट सूचि में स्थान हासिल किया है। इस मौके पर संस्थान के सयोजंक प्रवेश चन्देल ने सभी उत्तकृष्ट प्रर्दशन करने वालों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मिर्नवा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबधंक राकेश चन्देल ने सभी को बधाई दी है और आशा की है कि संस्थान आने वाले सालों में भी इस प्रतियोगी परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं में भी शानदार प्रर्दशन करता रहेगा और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्यरत रहेगा। राकेश चन्देल ने बताया कि मिर्नवा स्टडी सर्कल, घुमारवीं व बिलासपुर में अगले साल (2020) की जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए ड्राॅपर बैच शुरू हो गया है। कोई भी अभ्यिार्थी (दस जमा दो सांइस सकांय उत्र्तीण) जो इन परिक्षाओं की तैयारी कर अपना-अपना भविष्य सवांरना चाहते हैं वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। सस्थांन हर सम्भव प्रयास करता रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इन प्रतियोगी परिक्षाओं को उत्र्तीण कर अपना, अपने माता-पिता, सस्थांन व इलाके का नाम रौशन करें। बताते चलें कि इससे पहले भी इस वर्ष की जेईई मेन्स परीक्षा में भी मिर्नवा स्टडी सर्कल के 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

