जिला प्रशासन के साथ लगभग 15 सौ से भी अधिक योगार्थियों ने की विभिन्न योग क्रियाएं
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
5वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम लूहणु के हाकी मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगांे ने बढचढ कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन के साथ लगभग 15 सौ से भी अधिक योगार्थियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं के प्रति लोगों में काफी उत्सुक्ता रही। योग के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि योग करने से कई तरह की बीमारियों से तो बचाव होता ही है, बल्कि इन्सान का आत्मविश्वास भी बढ़ता है तथा उसमें रोगों से लड़ने की शक्ति भी पैदा होती है। उन्होने कहा कि पुलिस लाईन बिलासपुर में एक योग केन्द्र खोलने के प्रयास किए जाएगें। उन्होने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों, खेल संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थानों, आर्ट आफ लिविंग, गायत्री परिवार, ब्रहमकुमारी, अधिकारियों, कर्मचारियों व जिला का प्रबुद्धजनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लूहणू स्थित हाकी स्टेडियम में योग के लिए पहुंचे लोगों का उत्साह अत्यन्त सराहनीय है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जयगोपाल शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने वाले लोग बीमारिया से भी बचे रहते है। इस अवसर पर आर्युवैदिक विभाग के वरिष्ठ डा. प्रवीण शर्मा व डा. सदीपा शर्मा तथा उनके सहयोगियों ने योग के विभिन्न आसन करवाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

