इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने को मांगा समर्थन
गर्व से कहो हम भारतीय है हस्ताक्षर अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया
बिलासपुर
मिस हिमालय का खिताब जीत चुकी व सामाजिक तथा राष्ट् हित में कुछ नया करने की सोच रखने वाली ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने गर्व से कहो हम भारतीय है हस्ताक्षर अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया है। नेहा ने मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भेंट कर इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का समर्थन मांगा। जिस पर राज्यपाल ने अपना समर्थन भी नेहा को दिया। नेहा ने इस अभियान को चलाने का उदेश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किए जाने का रखा है। इस अभियान को नेहा चौधरी ने जनवरी 2018 से शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत हिमाचल से शुरू की गई है। जहां पर नेहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर चुकी है। इस क्रम को नेहा ने लगातार आगे बढाया हुआ है। जिले के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान हेतु गर्व से कहो हम भारतीय हैं संदेश के साथ इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने निरंतर प्रयास कर रही हैं। अलग अलग राज्यों में जाकर हस्ताक्षर अभियान से इसको आगे बढ़ा रही हैं। कुछ दिन पहले नेहा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इस अभियान के लिए समर्थन मांगा था। इसी कड़ी को जारी रखते हुए अब नेहा ने राजभवन भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश की राज्यपाल से समर्थन मांगा। गौर रहे कि नेहा चैधरी ने कम समय में समाजिक क्षेत्र व मॉडलिंग की दुनिया में काफी आयाम स्थापित किए हैं। मिस हिमालया , मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया वर्ष 2017, मिस अखंड भारत 2017-18 का खिताब जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके अलाव नेहा चैधरी महिला सशक्तीकरण और सेव गल्र्स के लिए जनजागरण कर रही हैं। नेहा का कहना है कि फिल्मी औ ग्लैबर से जुड़े व्यक्तियों को अपने काम के साथ मानवता व राष्ट्ीय हित मुद्दों पर भी काम करना चाहिए। क्योंकि आज देश में युवा पीढ़ि फैशन व ग्लैमर से जुड़े व्यक्तियों को अपना रोल मानती है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम राष्ट् व समाज हित में निरंतर काम करें।

