• Wed. Jan 28th, 2026

बड़े शौक से सुन रहा था जमाना , तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते….

Byjanadmin

Sep 27, 2018


बिलासपुर
प्रसिद्ध कमेंटेटर जसदेव सिंह भले ही आज नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज अभी भी जेहन में गूंज रही है और युगों तक इस ब्रह्मांड में गूंजती रहेगी। 87 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया । दूरदर्शन और रेडियो पर जसदेव सिंह की कमेंट्री के लाखों प्रशंसक रहे हैं। जसदेव सिंह ने अपनी जानदार आवाज से करोड़ों लोगों को सालों-साल मैच का हाल सुनाया। 70 और 80 के दशक में जसदेव सिंह खेल प्रेमियों की जानी पहचानी आवाज थी। जसदेव सिंह ने 9 ओलम्पिक, 6 एशियन गेम्स और इतने ही हॉकी वर्ल्ड कप में कमेंटरी की। जसदेव सिंह ने साल 1963 से लगातार 48 वर्षों तक गणतंत्र दिवस की कमेंटरी की। भारत सरकार ने साल 1985 में उन्हें पद्म श्री और साल 2008 में पद्म भूषण से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *