• Tue. Apr 21st, 2026

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Byjanadmin

Oct 1, 2018


बिलासपुर 1 अक्तूबर:- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कार्यलय परिसर के आस-पास की सफाई की गई। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मु0 अमीन शेख चिस्ती ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक राष्ट्रव्यापि सफाई अभियान को चलाया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छ भारत के उद्ेश्य को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी लोग इससे जुड़े तथा अन्य को भी प्रेरित करें ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *