• Thu. Apr 16th, 2026

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रूपए की एक नई योजना पेयजल के लिए स्वीकृत की गई है : महेन्द्र सिंह ठाकुर

Byjanadmin

Dec 16, 2018

बरड मन्नण में 165.96 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए आने वाले समय में लगभग 50 से 60 करोड़ रूपए व्यय किए जाएगें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल, सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यह जानकारी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बरड मन्नण में 165.96 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बरड मन्नण के संबर्धन का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल बरड मन्नण से 10 बस्तियों के 2 हजार 9 सौ 31 व्यक्ति लाभान्वित होगें। उन्होंने कहा कि लगभग 42 करोड़ रूपए की एक नई योजना पीने के पानी के लिए झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत की गई है। यह योजना के तहत हर घर में नल और पूरे सप्ताह प्रतिदिन सुचारू रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्हेंाने कहा कि अल्पावधि में ही प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार करोड़ों रूपए की योजनाएं स्वीकृत करवाने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए लगभग 4751 करोड़ रूपए का प्रोजेक्ट पेयजल के लिए भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेकट के तहत प्रथम चरण में लगभग 8 सौ करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे जिसके तहत सुजानपुर, घुमारवीं, धर्मपुर और सिराज विधान सभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा ताकि पीने और सिंचाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से लोगों को पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रूपए झंडूता विधानसभा क्षेत्र में व्यय किए जाएगें जिसमें पुरानी पेयजल पाईपों को भी बदला जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव पेयजल, सिंचाई सुविधा से वंचित नहीं होगा। भविष्य में अनेंको बड़ी-बड़ी योजना विधानसभा क्षेत्र में फलीभूत होंगी।
इस अवसर पर विधायक जे.आर. कटवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान लगभग साढ़े सात करोड़ की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि जिन-जिन योजनाओं के शिलान्यास किए गए है उन योजनाओं पर शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ताकि लोगों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाड़ी-करणगौड़ा की 15 बस्तियों के लिए लगभग 1.42 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.34 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सेऊ-बद्धाघाट-नसवाल सवंर्धित उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलबध करवाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना अटल आदर्श आवासीय शिक्षा योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क की संतुलित व्यवस्था बनाई जा रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महिला अध्यक्ष उषा ठाकुर, पार्षद मीना चंदेल, मण्डल अध्यक्ष सुभाष मिन्हास, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, एस.सी उपेन्द्र वैद्य, स्थानीय प्रधान के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
00000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *