• Sun. Apr 19th, 2026

नड्डा 16 फरवरी को अपने घर विजयपुर में लगाएंगे पार्टी का झंडा

Byjanadmin

Feb 14, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 16 फरवरी को विजयपुर स्थित नडडा निवास में आज मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नडडा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत अपने घर में पार्टी का झंडा लगाएंगे। स्वदेश ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 12 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के तीनों विधायक तथा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो मार्च तक चलेगा जिसके तहत सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी दुकानों व घर पर पार्टी के झंडे लगाएंगे। यह अभियान बूथ स्तर पर भी चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *