• Fri. Apr 17th, 2026

बरोटा में प्री जनमंच शिविर में 58 आवेदन पत्र हुए प्राप्त : शशी पाल शर्मा

Byjanadmin

Feb 25, 2019


8 प्रमाण पत्र, 1 वसीयत, 1 सैटलमैंट डीड, 9 इन्तकाल तथा 2 शपथपत्र किए जारी
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किए गए जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एंव कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर उनकी समस्याओं व शिकायतों के निवारण हेतु सुविधा उपलब्ध करवाना है। यह जानकारी उप मण्डलाधिकारी ना. घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने घुमारवी विधान सभा क्षेत्र के गाहर में आयोजित होने वाल 10वें जनमंच कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत बरोटा व तडौन के लिए पंचायत घर बरोटा में प्री जनमंच शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होनें बताया कि प्री जनमंच शिविर के दौरान 58 आवेदन पत्र प्राप्त विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त हुए जिनमें से बरोटा पंचायत से 48 तथा ग्राम पंचायत तडौन से 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
उन्होने बताया कि इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा 8 प्रमाण पत्र, 1 वसीयत, 1 सैटलमैंट डीड, 9 इन्तकाल तथा 2 शपथपत्र जारी किए। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि 27 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिवों के पास आॅनलाईन पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि जनमंच कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई समस्याओं व शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस मौके पर पंचायत के लोगों ने पेयजल भण्डारण टैंक से पानी के रिसाव की शिकायत दर्ज करवाई जिस पर एसडीएम ने तुरन्त आईपीएच विभाग को मौके पर जाकर पेयजल टैंक के निरिक्षण कर इसे ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होनें युवाओं से आहवान किया कि 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा नज़दीकी पोलिंग बूथ में जाकर फाॅर्म-6 भरकर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित कर लें।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुन्दर सिंह ठाकुर, एसईबीपीओ. रवि कुमार शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, सीडीपीओ. कौशल्या बंसल, पंचायत प्रधान तडौन रमेश चन्द, प्रधान बरोटा सुनीता देवी, उप प्रधान नवीन कुमार, बीडीसी. सदस्य रतन चन्द के अतिरिक्त दोनो पंचायतो की ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों व उप मण्डल स्तर के अधिकारियों द्वारा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *