• Wed. Apr 22nd, 2026

चुनाव प्रबन्धों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग

Byjanadmin

Mar 11, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि देश में होने वाले लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता स्वतः ही लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता से सम्बन्धित सभी मामलों का त्वरित संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने जिला से सम्बन्धित निर्वाचन तथा कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित दैनिक सूचना प्रेषित करना सुनिश्चित बनाएं ताकि प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव निश्चित हो सकें।
श्री देवेश आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रबन्धन योजना का गठन तथा मतकर्मियों की डियूटी सम्बन्ेधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन योजना, संचार योजना, परिवहन योजना, जिला सुरक्षा योजना, सेक्टर मैजिस्ट्रेट प्लान निर्धारण की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता के विषय पर बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
श्री कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों के प्रभावी प्रबन्धन के लिए मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *