भाखड़ा विस्थापितों से एकता बनाए रखने का किया आग्रह
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने बिलासपुर नगर के सभी भाखड़ा विस्थापितों का आह्वान किया है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसी की भी धमकियों व बहकावे में न आयें और अपनी एकता निरंतर बनाए रख कर नगर परिषद द्वारा कुछ भी धमकी दिये जाने के बावजूद भी गृह कर ( हाउस टैक्स ) न दें ,क्यूँ कि भाखड़ा विस्थापितों के बिलासपुर नगर में विस्थापितों से यह कर लिया ही नहीं जा सकता है | बैठक की अध्यक्षता करने के बाद समिति के महामंत्री जयकुमार ने पत्रकारों को बताया कि क्यूँ कि समिति पहले ही गृह कर के इस मामले को न्यायालय में ले गई है और न्यायालय इस विषय पर जो भी निर्णय लेगा, सभी भाखड़ा विस्थापित उसका पूर्ण रूप से पालन करेंगे | समिति ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में नगर परिषद से आग्रह किया कि वह न्यायालय के निर्णय आने से पहले कसी भी प्रकार की धमकियां देना बंद करे और जिन कार्यों के लिए नगर परिषद का निर्माण किया गया है , उन कार्यों की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करे |अन्यथा समिति नगर परिषद द्वारा अपने कर्तव्य में ढील व लापरवाही दिखाने के लिए न्यायालय और सरकार से इस कर्तव्यहीन नगर परिषद को भंग करने की माग करेगी | समिति ने यह भी कहा है कि इस लंबे अंतराल में उनके कई गुना बढ़ गए परिवारों को बसाने के लिए सरकारों द्वारा कोई भी उचित कदम न उठाने के कारण भाखड़ा विस्थापितों द्वारा विवशतावश किए गए अतिक्रमण का मामला भी न्यायालय में ले जाने की व्यवस्था की गई है और उस पर भी न्यायालय के निर्णय अनुसार ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी |समिति का सर्वसम्मत मानना है कि अपने वादों के अनुरूप प्रदेश की भाजपा की नई जयराम ठाकुर सरकार अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधान सभा चुनाव से पूर्व की गई घोषणाओं और विस्थापितों को राहत पहुंचाने के लिए हाई कोर्ट द्वारा दिये गए पुनर्वास नीति बनाने के आदेशों का पालन नहीं कर पाई है ,जबकि विस्थापितों की आशाओं के अनुरूप न तो उन्हें अतिक्रमण में ही राहत मिल पाई है और न ही 30 वर्ष से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेमकुमार धूमल की सरकारों द्वारा विस्थापितों को गृह कर से दी गई छूट को ही चालू रख पाई है | जिससे अब विस्थापितों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा और नाराजगी व्याप्त हो गया है | समिति ने दो मिनट का मौन रख कर भाखड़ा विस्थापितों के बसाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर के रौड़ा सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक तथा पूर्व सहकार नेता ओ पी नड्डा और नगर के ड्यारा सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी डाक्टर आर एन पिल्लई के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजली भेंट की और परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त की |समिति ने अपनी अगली बैठक 31 मार्च को शाम 4 बजे परिधि गृह में आयोजित करने का निर्णय लिया | बैठक में अन्यों के अतिरिक्त एन शर्मा , नन्द किशोर, अशोक सैनी , राम भरोसा , नन्द लाल कोंडल , कांसीराम चौधरी , अमरसिंह कोंडल , सुखराम , सुनीता देवी , रामसिंह , नरेंद्र पंडित , नरेंद्र सांख्यायन , एस आर आज़ाद , धनी राम वर्मा , ओम प्रकाश मेहता ,हरेन्द्र मोहन , रमेश कुमार , कृष्णा चौहान , आर के शर्मा , कुलदीप सिंह , कुलदीप कुमार वर्मा ,डाक्टर उपेंद्र गौतम , कृशन लाल , लेखाराम , कृष्ण सिंह, लोक नाथ , अमृत लाल नड्डा ,जे के नड्डा , नंजना , नजीरा , हंस राज कपिल, ओंकार चंद राणा, राज टाडू, कृशन कुमार , अमरजीत पँवार और एम एल मेहता ने भाग लिया |

