कहलूर लोक उत्सव कुश्ती, विभिन्न खेल स्थलों और पशु प्रदर्शनी की आपूर्ति
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में 17 मार्च से 23 मार्च तक लूहणू मैदान में दिन के समय कहलूर लोक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कुश्ती, विभिन्न खेल स्थलों और पशु प्रदर्शनी के लिए सांऊड लाईट सिस्टम उपलब्ध करवाने तथा स्थापित करने के लिए इच्छुक पार्टियों/फर्मों से 13 मार्च 12ः30 बजे तक इच्छुक पार्टियों से सीलबंद निविदाएं आमंत्रित है। यह जानकारी एडीएम एवं संयोजक नलवाड़ी मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, बिलासपुर राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साउण्ड सिस्टम की आपूर्ति की जानी है। उन्होनें कहा कि कार्य आपूर्ति के इच्छुक बोलीदाताओं को अपनी निविदा के साथ 10 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट उपायुक्त एंव अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2019 बिलासपुर के नाम से संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि बिना बैंक ड्राफट के निविदा मान्य नहीं होगी कोई भी अग्रीम राशि भुगतान नहीं की जाएगी और बोलीदाता को अपने उपकरणों की देखभाल अथवा सुरक्षा स्ंवय करनी होगी। उन्होनें कहा कि आवेदक को अपने उपकरणों की संख्या व उपकरणों की निर्माता कम्पनी का नाम कुटेशन में अकिंत करने होगें। एडीएम एवं संयोजक नलवाड़ी मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, बिलासपुर राजीव कुमार ने बताया कि आवेदक को अपने पैन नम्बर/टिन नम्बर/जीएसटी नम्बर निविदा में अकिंत करना अनिवार्य है ताकि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि कुश्ती, विभिन्न खेल स्थलों और पशु प्रदर्शनी के लिए मेले के दौरान साउण्ड सिस्टम उपकरणों का विवरण देते हुए बताया कि नलवाडी मेला के दौरान साउण्ड सिस्टम में लाईन ऐरी स्पीकर थ्री वे 16, बाॅस बिन स्पीकर 16, एम्पलिफायर 10, मिक्सर 48 चैनल, स्टेज माॅनिटर 10, साईड फिल मोनिटर 6, लीड गुईटर एम्प 2, बाॅस गुईटर एम्प 1-9, किबोर्ड एम्प 1, डीआई बाॅक्स 10, ईफैक्ट रैक 1, कार्ड लैस माईक 6, लीड माईक 25 और डीवीडी अथवा सीडी प्लेयर 1 की आपूर्ति की जानी है। इसे बेवसाईट पर डाउनलोड किया जा सकता है।

