• Tue. Apr 21st, 2026

नलवाड़ी मेले में प्रस्तुती के लिए कलाकार 15 मार्च तक करें आवेदन- विवेक भाटिया

Byjanadmin

Mar 11, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला के विख्यात राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2019 का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च तक किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों से आवेदन के साथ मांगी गई कार्यक्रम की वीडियो क्लिपिंग के सार्थक परिणाम सामने आए है। जिसमें प्रदेश ही नहीं अपितु राज्य के बाहर के कलाकारो ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए वीडियो क्लिपिंग उपलब्ध करवा रहे हैं। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं आवश्यकता है कि श्रेष्ठ कलाकारों को व्यापक रूप से मंच उपलब्ध करवाया जाए ताकि जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो वहीं पात्र कलाकारों को उचित मंच भी मिले। इस दिशा में नलवाड़ी मेला समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को नलवाड़ी मेंले में अपनी प्रस्तुती देने के लिए 15 मार्च तक अपने दल का नाम, दल के सदस्यों की संख्या, वेशभूषा का वृतांत, प्रस्तुती के लिए मानदेय, प्रस्तुती की समयावधि के लिए समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया गया था जिसके फलस्वरूप कलाकार व्यापक रूप् से अपने आवेदन व क्लिपिंग भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलाकारों से उनका पूरा विवरण मोबाईल न0 9816463155 पर व्हाटसप और ई0मेल पर भेजने का आग्रह किया गया हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकारों द्वारा दी गई नई प्रस्तुती की वीडियो क्लिपिंग को नलवाड़ी मेला द्वारा गठित ज्यूरी के सदस्यों द्वारा देखने के उपरांत फाईनल किया जाएगा और चयनित दल को मेले के दौरान प्रस्तुती देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *