• Tue. Apr 21st, 2026

गरामौड़ा, कौंलावाला टोबा, शैला घोडा व ग्वालथाई टौल नाकाओं की नीलामी 14 मार्च को- जीत सिंह चौहान

Byjanadmin

Mar 11, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

उप-आयुक्त राज्य एवं कर आबकारी जीत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर के गरामौड़ा, कौंलावाला टोबा, शैला घोडा व ग्वालथाई टौल नाकाओं की वर्ष 2010-2020 के लिए निविदा/ नीलामी 14 मार्च को 11ः30 बजे जिला परिषद हाल बिलासपुर में होना निश्चित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन टौल नाकाओं का ( गरामौड़ा यूनिट ) का आरक्षित मुल्य 14 करोड़ 43 लाख 75 हजार 2 रूपए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि को निविदा/ नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जिला परिषद हाल बिलासपुर में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस सम्बध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उप-आयुक्त राज्य एवं आबकारी बिलासपुर के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *