• Tue. Apr 21st, 2026

एम्स निर्माण के काम में बिलासपुर वासियों को अधिक फायदा मिले: क्रांति मंच

Byjanadmin

Mar 11, 2019

क्रांति मंच के संयोजक कैप्टन बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
क्रांति जागो बिलासपुर हि०प्र० रोजगार एवं विकास मंच की मीटिंग एम्स के गेट पर की गई इसकी अध्यक्षता क्रांति मंच के संयोजक कैप्टन बालक राम शर्मा ने की। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें भ्रष्टाचार को रोकने, धान्दली, चोरबाजारी न हो, बड़े लोगों के दबाव और मनमानी के आवाज उठाना, राजनैतिक दबाव न हो, निष्पक्ष काम और निष्पक्ष लोंगो को लगाना, रोजगार गरीवों को एम्स में काम मिले शामिल रहे। समिति द्वारा मांगों के लिए अपील व् मांग पत्र भी दिया गया। बैठक में कोठीपुरा, राजपुरा, नौणी, कल्लर, कचौली, मैहथी, दयोथ, जुखाला, बंदला, पंजगाई, बेरी, बरमाणा, नम्होल, स्वारघाट, जकातखाना व जामली की सभी पंचायतों को शामिल किया है बिलासपुर वासियों को अधिक फायदा मिले। बैठक की जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि सोलन में लगे सीमेंट के दो प्लांट का फायदा सोलन वालों को ज्यादा मिला है। जबकि इसका प्रदुषण का नुकसान बिलासपुर को झेलना पड़ रहा है, और यह फायदा हमारे दिग्गजों की वजह है जो कि बिलासपुर की जनता सब जानती है। वह आज भी अपने चेहतों को लगाने में जुट गए हैं। बैठक में बलराज सिंह, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता रजनीश शर्मा, युवा मंडल के प्रधान अधिवक्ता अमित शर्मा स्वर्ण समाज के प्रधान करनैल सिंह कर्म सिंह, समिति के अध्याक्ष चंदनधीर नारी सभा की स्टेट सैक्टरी व् जिला अध्याक्ष सुषमा कुमारी, राकेश कुमार, शशि शर्मा, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत, रवि कुमार , एक्स प्रधान निर्मला देवी, ममता देवी, स्थानीय लोगों ने भाग लियाऔर अपनी मांगों को लेकर आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि आम जनता व् युवाओं को आगे आना और जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि प्रोजेक्ट बहुत बड़ा राष्ट्रीय स्तर का प्रोजैकट है बहुत ज्यादा लोग काम करेंगे पात्र व् सक्षम लोंगों को काम दिया जाये । डिस्टर्ब हुई पंचायतों व् स्थानीय लोगों का खास ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत तरीके से दबाव बनाने की कोशिश करेगा, उनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *