• Wed. Apr 22nd, 2026

हिमाचल आप ने कर दिया चारों लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Byjanadmin

Apr 2, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने चारों लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आप ने हमीरपुर, शिमला व कांगड़ा के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तथा मंडी के नाम की घोषणा होने शेष है। यहां पर यह जानकारी देते हुए आप के प्रदेश के प्रवक्ता डा. टीपी पांडेय ने कहा कि शिमला से रवि कुमार, हमीरपुर से अमर सिंह चौधरी, कांगड़ा से डा. राजकुमार शर्मा के नाम तय है। जबकि मंडी संसदीय सीट आप के राज्य संयोजक ठाकुर निक्का सिंह पटियाल के शीघ्र ही स्वस्थ होने पर तीन चार दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में आप बेरोजगारी, महंगाई, राफेल, महिला सुरक्षा, किसान कर्ज मुक्ति सहित अन्य प्रमुख मुददों को आम जनता के स मुख उठाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *