रामलाल ठाकुर खुद जो चुनाव हारे उसके लिए दोषी कौन
रामलाल अपने जीवन का 12वॉं चुनाव लड रहे हैं जिसमें वे 6 चुनाव हारे
शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकने चाहिए
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झॉकें रामलाल ठाकुर ये आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने नम्होल व घ्याल पंचायत के गॉवों में आयोजित नुक्कड सभाओं में कही। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को भाजपा नेताओं पर तथ्यहीन आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झॉकना चाहिए। रामलाल ठाकुर द्वारा प्रो. प्रेमकुमार धूमल के चुनाव हारने सम्बन्धी दिये ब्यान पर रणधीर शर्मा ने कहा कि रामलाल ठाकुर खुद जो चुनाव हारे उसके लिए कौन दोषी है। उन्होने कहा कि रामलाल अपने जीवन का 12वॉं चुनाव लड रहे हैं जिसमें वे 6 चुनाव हारे हैं। बताऐं इसके लिए दोषी कोन है। सांसद अनुराग ठाकुर पर देश-विदेश घूमने का आरोप लगाते हुए रामलाल ठाकुर बताऐं कि वे कहॉ घूमते रहते हैं। 2007 में लोकसभा का उपचुनाव लडने के बाद वे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कहॉ-कहॉं गए। शर्मा ने कहा कि 2017 में विधायक बनने के बाद श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद तक करने का समय नहीं मिला। इसलिए शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकने चाहिए। रणधीर शर्मा ने कहा कि ये चुनाव राष्ट्र्ीय मुद्दों पर लडा जा रहा है। इसलिए प्रमुख मुददा राष्ट्र्ीय सुरक्षा का है और देश की जनता जान चुकी है कि देश अगर आज सुरक्षित है तो प्रधानमन्त्री मोदी के हाथों सुरक्षित है। इसलिए उन्हे प्रधानमन्त्री बनाने के लिए अनुराग ठाकुर को जिताना होगा। अनुराग ठाकुर ने सांसद रहते हुए जहॉ सांसद निधि के माध्यम से हर पंचायत में विकास कार्य करवाऐ वहीं केन्द्र सरकार के माध्यम से कोठीपुरा-राजपुरा में एम्स संस्थान व बन्दला में हाइड्र्ो इंजीनियरिंग कॉलेज ख्ुालवाने में केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री जगत प्रकाश नडडा के साथ-साथ इनकी अहम भूमिका रही। सॉसद मोबाइल सेवा के माघ्यम से गॉव गॉव में गरीब की बीमारियों को मुफत टैस्ट व दवाईयॉ देना सराहनीय कार्य जो अनुराग ठाकुर ने किया है। खेल महाकुम्भ व मेधावी छात्र के लिए सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं जिनके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं। आदर्श सांसद का खिताब जीतने वाले अनुराग ठाकुर ने चीफ व्हिप की भूमिका भी प्रभावी ढंग से निभाई है।
