• Thu. Apr 16th, 2026

भाजपा का गढ़ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र

Byjanadmin

May 1, 2019

सेवानिवृत्त होते ही दर्जनों कर्मचारियों अधिकारियों ने भाजपा की ज्वाइन

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को यूं ही भाजपा का दमदार गढ़ नहीं कहा जाता, इस क्षेत्र के लोग बच्चे बूढ़े बुजुर्ग महिलाएं इत्यादि सब भाजपा से दिल से जुड़े हैं। भाजपा की नीतियां एवं कार्यक्रम इन सभी लोगों के दैनिक जीवन का एक हिस्सा हैं। बुधवार को जहां अधिकांश लोग अखबारों की सुर्खियां पढ़ते हुए 30 अप्रैल को रिटायर हुए अनगिनत अधिकारियों कर्मचारियों की खबरें पढ़ रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सुबह सुबह ही समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के घर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। यह भीड़ और कोई नहीं बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की थी जो पिछले दिन ही अपने जीवन के बेहतरीन वर्ष विभिन्न विभागों में लोकसेवा के कामों में लगा कर रिटायर हुए थे। बुधवार को समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में आस्था जताते हुए डेढ़ दर्जन कर्मचारी एवं अधिकारी भाजपा में शामिल हुए। सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के बाद रिटायर हुए इन लोगों ने कहा कि अभी तक उन्होंने अपना जीवन लोक सेवा में अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए लगाया है और वह इस कड़ी को निरंतर जारी रखना चाहते हैं। अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि भाजपा ही इस देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण की भावना लेकर देश को फिर से विश्व गुरु बनाने की और काम कर रहा है। उन्होंने यह भी खास तौर पर कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए कोई भी मंच देख सकते थे लेकिन वे प्रोफेसर धूमल से आशीर्वाद लेकर अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहते हैं क्योंकि पूर्व सीएम वह व्यक्तित्व हैं जिन्होंने इस प्रदेश को आगे ले जाने के लिए दिन रात मेहनत करी है अपने जीवन का बहुत समय इस प्रदेश की खुशहाली के लिए उन्होंने लगाया है। नई सदस्यों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व के तले वह भी अपना योगदान भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से इस देश पर देश को आगे बढ़ाने के लिए देना चाहते हैं।
भाजपा ज्वाइन करने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों अधिकारियों में सेवानिवृत्त कानूनगो धरम वीर, एसडीओ संतोष कुमार, अधीक्षक प्रेमलाल , इंस्पेक्टर प्रकाश, हवलदार बलदेव सिंह , अध्यापक बौहरा राम, सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह , शिव सिंह ,रमेश चंद, नंदलाल , संजीव कुमार , राजकुमार भाटिया एवं फौजु राम का नाम शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों का पार्टी में स्वागत किया है। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य हमीरपुर एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *