• Tue. Jan 20th, 2026

अत्याधुनिक अल्ट्रसाउंड सेंन्टर लोगों की सेवा में समर्पित

ByJanwaqta Live

Mar 14, 2020

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में अत्याधुनिक शर्मा इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान नगर निगमं मेयर अनीता शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित प्रदीप झा पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सी एम ओ डा सरोज नैथानी ने सेंटर के संचालक डॉक्टर शौर्य शर्मा एवं डॉक्टर संध्या शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की है। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हरिद्वार में चिकित्सा के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा प्रगति हुई है। उन्होंने आशा व्यक्ति की सेंटर संचालक डा शौर्य शर्मा जरूरतमंदों के लिए सेवाभाव से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगें। यहां स्थापित आधुनिक सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और नवीन तकनीक  वाली आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर डॉ शुभी शर्मा ,डॉक्टर दिनेश सिंह डा प्रेम लूथरा , डाक्टर अन्नू लूथरा, डाक्टर जसप्रीत सिंह,डॉक्टर आलोक वशिष्ठ,डॉक्टर संदीप शर्मा,डा रवि , डा सुमन ,डा मनप्रीत कौर,डा वीरेंद्र वर्मा,डा रमेश मिश्रा,डा निसार कादरी, डा राजेंद्र पाराशर पूर्व सी एमओडा दीपा शर्मा,डा सुशील शर्मा के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ,महामंत्री महेश पारीक ,दीपक नौटियाल ,वरिष्ठ पत्रकार संजय आर्य पूर्व पार्षद धर्मपाल के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे। डा संध्या शर्मा ने सभी आंगुतकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *