• Tue. Apr 21st, 2026

आशा बहुओं की मदद से कोविड मरीजों तक पहुचेंगी मेडिकल किड

ByJanwaqta Live

May 5, 2021
आशा बहुओं की मदद से कोविड मरीजों तक पहुचेंगी मेडिकल किड

अयोध्या: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के समस्त एसडीएम, बीडीओ बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के साथ संवाद कर उनसे महत्वपूर्ण जनकरी करते हुए जिले की समस्त निगरानी समितियों को पुन: सक्रिय करते हुए आशा बहू के माध्यम से ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कोरोना लक्षण से संक्रमित व्यक्तियों, ऐसे व्यक्ति जिनका कोविड टेस्ट के पश्चात रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उनको कोरोना मेडिकल किट वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके लिए मेडिकल किड
जनपद स्तर से सभी सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर भेजी जा रही है। साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर निगरानी समितियों का व्हाट्स ऐप्प ग्रुप बनाकर उक्त कार्यो की निगरानी करना की जा रही है। इसी कड़ी में समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा सफाई कर्मियों की टोली बनाकर रोस्टरवार डियूटी लगाते हुए न्याय पंचायत की समस्त ग्राम पंचायतों में सफाई एवं हाईपो क्लोराइड का छिडक़ाव कराते हुए फोटोग्राफ विभागीय व्हाट्स ऐप्प ग्रुप पर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *