• Fri. May 1st, 2026

टोक्यो ओलंपिक में पदक लाने वाले यूपी के खिलाड़ी होंगे करोड़पति

ByJanwaqta Live

Jul 13, 2021
टोक्यो ओलंपिक में पदक लाने वाले यूपी के खिलाड़ी होंगे करोड़पति

लखनऊ :  टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मान देने के साथ मालामाल करेगी। यूपी से 10 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिये टोक्यो जाएंगे।
खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से योगी सरकार ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये देगी। एकल और टीम खेलों में पदक लेकर लौटने वाले खिलाडिय़ों का भी उत्साह बढ़ाएगी। राज्य सरकार ओलंपिक खेलों में होने वाले एकल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को 6 करोड़ रुपये, रजत पाने वालों खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने वाले खिलाडिय़ों को 2 करोड़ रुपये देगी।
ओलंपिक में टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, रजत लाने पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य लाने पर एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि ‘खूब खेलो-खूब बढ़ोÓ मिशन को लेकर यूपी में खिलाडिय़ों को राज्य सरकार बहुत मदद दे रही है। खेल में निखार लाने के लिये खिलाडिय़ों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं। छात्रावासों में खिलाडिय़ों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियमों का निर्माण भी तेजी से कराया है।
गौरतलब है कि अपने कार्यकाल में योगी सरकार ने 19 जिलों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिये 44 छात्रावास बनवाए हैं। खेल किट के लिये धनराशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *